Welcome on the page of Satyam Management & Information Technology, Sonbhadra                 Admission Open for CCC New Batch March 2020                 New Admission open                  hello                 कंप्यूटर का इतिहास (History of Computer)                  हमारा मस्तिष्‍क से कम्‍प्‍यूटर की तुलना                  Chipset क्या है? इंम्पोर्टेन्ट फैक्ट्स Chipset के बारे में                  पिकासा वेब एलबम से कैसे अपलोड करें फोटो                  जल्दी से ओपन करना हो किसी फ़ोल्डर को, तो My Computer में बनाइए उसका वर्चुअल ड्राइव                  क्यों कई कंप्यूटर्स में A या B के बजाय “C” डिफ़ॉल्ट ड्राइव लेटर होता हैं?                  ईमेल के बारे 10 रोचक तथ्य और जानकारी - 10 Interesting Facts About Email                  पिक्चर्स को पेंसिल स्केच या कार्टून में ऑनलाइन कैसे रूपांतरित करें?                  विकिपीडिया के बारे में 8 रोचक तथ्य और जानकारी - 8 Interesting facts about Wikipedia                  कम्प्यूटर का क्रमिक विकास                  My Documents का स्‍थान कैसे बदले और इसके डेटा की रक्षा करें?                  पेश है एक बेहतर तरीका पीडीएफ़ फ़ाइलों को बिना किसी सॉफ्टवेयर के मैनेज करने का                  सभी ओपन प्रोग्राम्स को टैब्ड इंटरफेस में लाए और अपनी कंप्यू्टींग को आसान बनाएं                  कीबोर्ड से माउस पॉइंटर को कैसे मूव करें और क्लिक कैसे करें?                  कंप्यूटर की कार्य प्रणाली (Computer functions)                  एक क्लिक के साथ कम्युटर की गति कैसे बढ़ाए?                  कम्प्यूटर के बारे में प्रतियोगी परिक्षाओं हेतु महत्‍वपूर्ण तथ्‍य - computer questions for competitive exams                  ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System) क्या होता है जाने                  FOSS क्या है और इसके उद्देश्य आईये जानतें है                  कंप्यूटर पर हिंदी आसानी से कैसे टाइप करें                 

SATYAM MANAGEMENT AND INFORMATION TECHNOLOGY



IT World Article

क्वांटम कम्प्यूटर - भविष्य के कम्प्यूटर

सन् 2030 अथवा उसके आसपास आपके डेस्क पर रखा हुआ कम्प्यूटर ट्रांजिस्टरों और चिपों के स्थान पर द्रव से भरा हो सकता है। यह क्वांटम कम्प्यूटर होगा। यह भौतिक नियमों के द्वारा संचालित नहीं होगा। आपका यह कम्प्यूटर अपने ऑपरेशंस के लिए क्वांटम यांत्रिकी (Quantum Mechanics) का प्रयोग करेगा। क्वांटम यांत्रिकी ही टेलीपोर्टेशन (किसी वस्तु को एक स्थान से दूसरे स्थान पर बिना स्थान परिवर्तन के पहुँचाना) और सामानांतर ब्रह्मड (Parallel universe) जैसी सैद्धांतिक संकल्पनाओं का आधार है।

आपका यह क्वांटम कम्प्यूटर एक डाटा रॉकेट होगा। यह शायद पेन्टियम III पर्सनल कम्प्यूटर से 1 अरब गुना ज्यादा तेजी से गणना करने में सक्षम होगा। यह सन् 2030 में पलक झपकते ही पूरे इंटरनेट को खँगाल सकने में सक्षम होगा और सबसे एडवांस सिक्योरिटी कोड को आसानी से तोड़ देगा। यह कोई साइंस फिक्शन नहीं है बल्कि आने वाले कुछ वर्षों में सच्चाई की दुनिया में संभव होने वाला है।

क्वांटम कम्प्यूटर, कम्प्यूटर चिपों के स्थान पर परमाणुओं का प्रयोग गणना के लिए करते हैं।प्रारंभिक क्वांटम कम्प्यूटर काफी पुरातन, खर्चीले और परीक्षण के स्तर पर ही हैं। किंतु उनके निर्माण ने सिद्ध कर दिया है कि आने वाला समय इन्हीं कम्प्यूटरों का है। मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और ऑक्सफोर्ड यूनीवर्सिटी की प्रयोगशालाओं में क्वांटम कम्प्यूटर से सम्बंधित प्रोजेक्टों पर जोर-शोर से कार्य जारी है। अमेरिकी सरकार ने लॉस अलामॉस नेशनल प्रयोगशाला में क्वांटम कम्प्यूटिंग लैब की स्थापना की है।

मगर यहां पर एक समस्या है कि सैद्धांतिक और व्यावहारिक दृष्टिकोण से क्वांटम कम्प्यूटिंग काफी कठिन कार्य है। व्यावहारिक रूप से ऐसी परिस्थिति पैदा करना जहाँ परमाणु गणना कर सकें और उनसे परिणाम प्राप्त हो, यह वैज्ञानिकों के लिए बड़ी चुनौती है। सिद्धांत के दृष्टिïकोण से क्वांटम यांत्रिकी उन क्षेत्रों में डुबकी लगाती है जो सोचने के दायरे से लगभग बाहर हैं। उदाहरण के लिए यह संभव है कि क्वांटम कम्प्यूटर के पास अनंत संख्याओं वाले समानांतर ब्रह्मडों के लिए अनंत संख्या के सही उत्तर हों। आप जिस ब्रह्मïांड में इस समय हैं क्वांटम कम्प्यूटर उसके लिए सही उत्तर दे सकता है। दुनिया के सबसे विख्यात क्वांटम कम्प्यूटिंग वैज्ञानिक आई बी एम के चाल्र्स बेनेट का इस बारे में कहना है कि इन चीजों को स्वीकार करने के लिए काफी साहस की जरूरत है। यदि आप इन चीजों में विश्वास करते हैं तो आपको कई विचित्र चीजों पर विश्वास करना होगा।

इसका परिणाम है कि व्यावहारिक क्वांटम कम्प्यूटिंग अभी भी दशकों दूर है। वर्तमान में वैज्ञानिकों के क्वांटम कम्प्यूटिंग प्रयास उसी तरह के हैं जैसे विद्युत के सिद्धांतों के परीक्षण के लिए बेंजामिन फ्रैंकलीन ने कड़कती बिजली में पतंग उड़ाई थी। प्रयोगशालाओं में कार्यरत् वैज्ञानिकों के लिए अगला चरण इस अविश्वसनीय शक्ति को नियंत्रित और उपयोग करने का है।

सम्बंधित आर्टिकल



सबसे ज्यादा देखा गया



लेटेस्ट पोस्ट